अखिलेश यादव को लेकर ये क्या बोल गए आजम खान? UP TAK Podcast में सपा नेता ने की दिल की बात
UP News: UP Tak ने सपा नेता आजम खान से खास बात की है. इस दौरान आजम खान ने अखिलेश यादव, सपा और अपने सियासी भविष्य को लेकर खुलकर बात की है.
ADVERTISEMENT

Azam Khan
UP News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे आजम खान जब से सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं, तभी से चर्चाओं में बने हुए हैं. आजम खान पर इस समय सभी राजनीतिक पंडितों की निगाहें हैं. आजम खान का अगला कदम क्या होगा? अखिलेश यादव और आजम खान के बीच मुलाकात कब होगी? क्या आजम खान समाजवादी पार्टी में रहेंगे या कोई अलग राह चुनेंगे? ये सब सवाल इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में बने हुए हैं.
