लेटेस्ट न्यूज़

बिहार चुनाव का ऐलान होते ही भतीजे आकाश आनंद का जिक्र कर मायावती ने कर दिया बड़ा दावा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें घोषित होते ही मायावती सक्रिय. बसपा सुप्रीमो ने भतीजे आकाश आनंद के नेतृत्व में हुई 'सर्वजन हिताय जागरण यात्रा' का जिक्र कर सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का बड़ा दावा किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Bihar Assembly Election 2025, Mayawati Akash Anand
social share
google news

चुनाव आयोग ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. बिहार में इस बार दो चरणों में वोटिंग होगी. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग के बाद 14 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ने ज्यों ही बिहार चुनावों की तारीख कंफर्म कीं, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती इसे लेकर सक्रिय हो गईं. मायावती ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इससे जुड़ा पोस्ट किया. बसपा सुप्रीमो ने दो चरणों में चुनाव कराए जाने के फैसले का स्वागत किया. मजेदार बात ये रही है कि मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का जिक्र करते हुए बिहार चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा भी कर दिया.