लेटेस्ट न्यूज़

BJP ने टोका तो अखिलेश यादव ने उठाया 'ब्रह्मास्त्र'... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद को खड़ा करके किया ये काम

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ SIR को लेकर मिशन मोड में है, फर्जी वोटरों पर शिकंजा कैसा जा रहा है. यूपी के DGP ने स्वीकारा जहरीले कफ सिरप का सिंडिकेट नेपाल-बांग्लादेश तक फैला है और इसमें सफेदपोश शामिल हैं. संसद में अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद को खड़ा कर बीजेपी को चिढ़ाया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav & Awdhesh Prasad
Akhilesh Yadav & Awdhesh Prasad
social share
google news

UP News: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी खबरें आपके सामने पेश करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी तैयारियों को देखते हुए एसआईआर को लेकर पूरी बीजेपी को मिशन मोड में झोंक दिया है. वे उन कमजोर सीटों पर पैनी नजर रखे हुए हैं, जहां 'फर्जी वोटर' होने की आशंका है. दूसरी ओर राज्य के डीजीपी ने माना है कि जहरीले कफ सिरप का खतरनाक सिंडिकेट उत्तर प्रदेश से निकलकर नेपाल और बांग्लादेश तक फैल चुका है, जिसमें कई सफेदपोश भी शामिल हैं. वहीं संसद में वंदे मातरम पर चल रही बहस के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या से अपने सांसद अवधेश प्रसाद को खड़ा करके बीजेपी को राजनीतिक रूप से चिढ़ाने का काम किया. आइए, जानते हैं इन तीन बड़ी खबरों का पूरा विवरण.