नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद PM मोदी के 'लूट का ATM' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बिना नाम लिए बहुत कुछ कहा
UP News: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर पीएम मोदी और अखिलेश यादव में वार-पलटवार का दौर शुरू. पीएम ने नोएडा को बताया 'लूट का एटीएम', तो अखिलेश ने कहा- "हार के डर से..."
ADVERTISEMENT

PM Modi and Akhilesh Yadav
UP News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से समाजवादी पार्टी पर किए गए तीखे हमले के बाद अब सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया है. पीएम मोदी ने जहां नोएडा को पुरानी सरकारों का लूट का एटीएम बताया तो वहीं अखिलेश यादव ने इसे हार का डर करार देते हुए प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना परोक्ष रूप से हमला बोला है.