लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur Health Negligence: सीतापुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र खुला लेकिन कर्मचारी नदारद, गंदगी का अंबार देख भड़के जिलाधिकारी; 3 एएनएम का वेतन काटने के आदेश

Sitapur News: सीतापुर के ऐलिया ब्लॉक स्थित कक्राही उपकेंद्र में डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित मिले और सफाई व्यवस्था भी बदहाल पाई गई. लापरवाही पर तीन एएनएम का 15 दिन का वेतन काटने और अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sitapur News: सीतापुर जिले के विकास खण्ड ऐलिया स्थित उपकेन्द्र कक्राही का जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपकेन्द्र खुला मिला, लेकिन वहां कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही उजागर हुई.