लेटेस्ट न्यूज़

Jamo Police Controversy: जामो पुलिस पर प्राइवेट विद्युतकर्मी को थर्ड डिग्री देने का आरोप, भीम आर्मी के कार्यकर्ता पीड़ित के घर पहुंचे; पुलिस ने आरोपों को किया इंकार

Jamo News: अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट विद्युतकर्मी ने पुलिस पर थर्ड डिग्री और करंट देने का आरोप लगाया है. मामले में भीम आर्मी कार्यकर्ता पहुंचे और पीड़ित की बात चंद्रशेखर आजाद रावण से वीडियो कॉल पर कराई गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Jamo News: अमेठी जिले के एक प्राइवेट विद्युत कर्मी ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है. युवक और उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने उठाकर ले गई, जहां उसकी जमकर पिटाई की गई. इसके साथ ही उसे विद्युत का करंट भी दिया गया. घटना के बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी पीड़ित के घर पहुंचे हैं और उसकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण आजाद से वीडियो कॉल पर बात भी कराई है. वहीं थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को नकार दिया है.