इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शिवम उपाध्याय ने राहुल को मिलने बुलाया, फिर जंगल में साथियों के साथ मिलकर किया खौफनाक कांड
Lucknow News: लखनऊ में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लूटपाट करने वाले 'इंस्टा-गैंग' का खुलासा. शिवम उपाध्याय और उसके साथियों ने राहुल वर्मा को जंगल में बंधक बनाकर सोने की चेन और नकदी लूटी.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow News: लखनऊ के इंदिरानगर और खुर्रमनगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. राहुल वर्मा नाम के एक युवक ने आरोप लगाए हैं कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उसे शिवम उपाध्याय नाम के एक युवक मिलने बुलाया था. इस दौरान शिवम और उसके कुछ साथियों ने मिलकर राहुल को बंधक बनाकर जमकर पीटा. फिर राहुल के पास पड़े सोने की चेन और पैसे अकाउंट से ट्रांसफर करा लिए गए. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.