Raebareli Incident: 'बाबू… मैं आ रहा हूं...' रायबरेली में पत्नी की जुदाई में टूटे पति की मौत, मानसिक तनाव में उठाया कदम
Raebareli News: रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की मौत के गम में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और नशे की लत से जूझ रहा था.
ADVERTISEMENT

Raebareli News: "बाबू मैं आ रहा हूं..." यह वे आखिरी शब्द थे, जो 32 वर्षीय मोहन के मुंह से निकले और इसके बाद रह गई तो बस जामुन के पेड़ से लटकती उसकी लाश. प्यार की ऐसी दीवानगी जिसे सुनकर गांव वालों की रूह कांप गई. बछरांवा थाना क्षेत्र के शिवपुरी मजरे कुंडौली गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी के वियोग में खुदकुशी कर ली. दो साल पहले पत्नी क्या गई, मोहन की दुनिया ही उजड़ गई. वह दिन-रात बस अपनी पत्नी की यादों में डूबा रहता था.