अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर फंसा नया पेंच... सपा चीफ ने नहीं मानी ये बात तो रोका जाएगा उन्हें लखनऊ में
अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने जाने पर रूट को लेकर प्रशासन और सपा के बीच कशमकश जारी है. अखिलेश बरेली उतरने पर अड़े हैं, जबकि प्रशासन ने मुरादाबाद का प्लान जारी किया है. खबर है कि अगर सपा प्रमुख नहीं माने तो उन्हें लखनऊ में ही रोका जा सकता है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आज रामपुर दौरे और आजम खान से होने वाली मुलाकात पर नया पेंच फंस गया है. जहां पार्टी ने सपा प्रमुख का प्लेन बरेली में उतरने का प्लान बनाया है. वहीं प्रशासन सपा चीफ के प्लेन को मुरादाबाद उतरवाना चाहता है. इस कशमकश के बीच बड़ी खबर यह है कि अगर अखिलेश यादव प्रशासन की बात नहीं मानते हैं, तो उन्हें लखनऊ में ही रोका जा सकता है.
