लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने खजांची का मनाया 10वां जन्मदिन, बोले- BJP को इस बच्चे को गोद ले लेना चाहिए था

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खजांची के 10वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साल 2016 में नोटबंदी के दौरान बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी थीं. इसी बीच कानपुर देहात में बैंक की लाइन में खड़ी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खजांची के 10वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साल 2016 में नोटबंदी के दौरान बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी थीं. इसी बीच कानपुर देहात में बैंक की लाइन में खड़ी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. 2 दिसंबर 2016 को जन्मे इस बच्चे का नाम तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खजांची रखा था. तब से अखिलेश यादव खजांची का जन्मदिन मनाते हैं. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उन्होंने भगवान चित्रगुप्त का पूजन दिवस मनाया और इसके बाद खजांची का जन्मदिन मनाया. इस दौरान अखिलेश ने धर्म, आस्था, नोटबंदी और आर्थिक मुद्दों पर अपनी बात रखी. अयोध्या यात्रा को लेकर सवालों के बीच उन्होंने कहा कि भगवान सबके हैं. वह केदारेश्वर भी जाएंगे और मथुरा-वृंदावन भी जाएंगे. 

मथुरा-वृंदावन जाने पर क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा, 'भगवान सबके हैं और अलग-अलग धर्मों में लोग भगवान को याद करते हैं. हम केदारेश्वर भी जाएंगे और मथुरा-वृंदावन भी जाएंगे. हमारा PDA है- पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद.' इस दौरान उन्होंने परिवार और पार्टी के नेताओं का जिक्र करते हुए बीजेपी पर तंज कसा. अखिलेश ने कहा 'चाचा शिवपाल जी और चाचा रामगोपाल जी, हमारे घर में शिव और राम पहले से ही हैं, आशीर्वाद हमें पहले से ही मिल रहा है.' उन्होंने आगे कहा कि जब अवधेश और पवन उनके साथ हैं तो उन्हें किसी और बात की चिंता नहीं है.

खजांची के जन्मदिन पर बीजेपी पर तंज

अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान चर्चा में आए खजांची का 10वां जन्मदिन भी मनाया. बता दें समाजवादी पार्टी हर साल उसके जन्मदिन के आसपास पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित करती है. इस मौके पर अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने आज तक खजांची का जन्मदिन नहीं मनाया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को इस बच्चे को गोद ले लेना चाहिए था. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को उसे उसी तरह गोद नहीं लेना चाहिए, जैसे उसके नेताओं ने गांवों को गोद लिया था और बाद में वहां अनाज तक छोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले सपा-बसपा को झटका, बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद अरविंद चौधरी और अनिल यादव

 

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से ही खजांची का जन्मदिन मनाती आ रही है और आज भी सभी लोग मिलकर उसका जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात करते हैं, वे कम से कम एक छोटे बच्चे का जन्मदिन तो मना ही सकते हैं.

नोटबंदी को लेकर बीजेपी से मांगा हिसाब

अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का महासागर बताते हुए कहा कि इससे किसानों, कारोबारियों और छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस तरह से लूट हुई और लाखों-लाख करोड़ रुपये बर्बाद हुए, क्या बीजेपी के पास उसका कोई हिसाब है? सपा प्रमुख ने सरकार से इन पैसों का हिसाब देने की मांग की.