कौशाम्बी में चलती बाइक पर महिला को आगे बैठाकर युवक करने लगा रोमांस, वीडियो वारयल होते ही पुलिस ने शुरु की जांच
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में चलती बाइक पर महिला को आगे बैठाकर रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर सड़क पर फर्राटा भरता नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में चलती बाइक पर महिला को आगे बैठाकर रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर सड़क पर फर्राटा भरता नजर आ रहा है. इस दौरान वह महिला के साथ रोमांस भी करता दिख रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है.
रामवन गमन मार्ग का बताया जा रहा वीडियो
वायरल वीडियो संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का बताया जा रहा है. इसमें एक युवक अपाचे बाइक चलाता दिखाई दे रहा है. उसने महिला को बाइक पर आगे बैठा रखा है. बाइक चलते रहने के दौरान दोनों के बीच रोमांस होता नजर आ रहा है. युवक सड़क पर बाइक दौड़ाता रहा और इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई.
यह भी पढ़ेंः गाजीपुर में समोसा खाते मोहम्मद कौसेन को गोलियों से भूना, शुभम चौबे ने पब्लिक के सामने किया कांड
राहगीरों ने बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने युवक और महिला की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चलती बाइक पर इस तरह की हरकत से बड़ा हादसा हो सकता था. जरा सी चूक युवक, महिला या सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी. एक तरफ पुलिस यातायात माह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की लापरवाही सामने आई है.
पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान
इस मामले में डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और युवक कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है.
यह भी पढ़ेंः 'मुलायम सिंह ने जो किया, वो जरूरी था', कारसेवकों पर गोली चलाने के फैसले का सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने किया समर्थन
