लेटेस्ट न्यूज़

‘मैंने ऐसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा, जिसने अपने मुकदमे वापस लिए हों’ -अखिलेश ने CM योगी पर कसा तंज

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर कहा कि मैंने ऐसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा, जिसने अपने मुकदमे वापस लिए हों. पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को अमेठी पहुंचे सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार सपा कार्यकर्ताओं, नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा रही है. विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद प्रजापति के संदर्भ में यादव ने कहा कि गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ अन्याय हुआ है, इस परिवार को अदालत से जरूर इंसाफ मिलेगा. मुझे पूरा भरोसा है.