CM शुभेंदु के PA के हत्यारोपी राज सिंह को लेकर अखिलेश ने दिया रिएक्शन, बोले- सीएम योगी से हो रही बचाने की सिफारिश
Akhilesh Yadav on Raj Singh: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में अखिलेश यादव ने मुख्य आरोपी राज सिंह के बीजेपी कनेक्शन पर तीखा हमला बोला है. वायरल तस्वीरों और 'सत्ता के संरक्षण' के आरोपों ने सियासी पारा गरमा दिया है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav on Raj Singh
Akhilesh Yadav on Raj Singh: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब इस मामले में सियासी वार-पलटवार का दौर भी शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी राज सिंह के बीजेपी कनेक्शन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. आरोपी राज सिंह की बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ वायरल तस्वीरों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े लोगों का हाथ ऐसे अपराधों में होना बेहद शर्मनाक है. खबर में आगे जानिए अखिलेश यादव ने क्या कुछ कहा है.