Mystery Death Jhansi:14 दिन पहले ही हुई थी प्रियंका मिश्रा की शादी, अब दूसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत तो पति शुभम ने सुनाई ये कहानी
Jhansi News: झांसी में बीएड शिक्षित प्रियंका मिश्रा की शादी के महज 14 दिन बाद दूसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई. पति शुभम का दावा है कि वह मुंडेर पर मजाक में पैर लटका रही थी तभी संतुलन बिगड़ गया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले को संदिग्ध मानकर गहन जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रियंका नाम की एक महिला की शादी के 14 दिन बाद ही छत की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. प्रियंका की मौत को लेकर पति शुभम कहना है कि वह छत की मुंडेर पर पैर लटका कर मजाक कर रही थी तभी नीचे गिर गई. घर के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए. लेकिन सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई. वह नीचे कैसे गिरी यह तो जांच में पता चलेगा. मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है.