लेटेस्ट न्यूज़

‘इंडिया’ गठबंधन में बसपा की एंट्री पर अखिलेश ने लगाई रोक! मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने दिया ये जवाब

Uttar Pradesh News : राजधानी दिल्ली में मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक हुई. इस बैठक में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : राजधानी दिल्ली में मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक हुई. इस बैठक में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल रहे. हालांकि, अखिलेश यादव की पार्टी ने गठबंधन में मायावती की बसपा की एंट्री पर कांग्रेस से सवाल पूछ लिया. जानकारी के मुताबिक सपा मुखिया इंडिया गठबंधन में बसपा की एंट्री को लेकर ना कह चुके हैं. वहीं अब इसपर मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है..

अखिलेश ने बसपा की एंट्री पर पूछे दो टूक सवाल

बता दें कि बैठक में अखिलेश यादव ने मायावती को लेकर कांग्रेस से दो टूक सवाल किया तो यूपी को लेकर दो शर्तें भी रख दीं. अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या इस गठबंधन के इधर कांग्रेस पार्टी बीएसपी के साथ बातचीत कर रही है? इस पर राहुल गांधी ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कंग्रेस, सपा के साथ अपना गठबंधन धर्म निभाएगी. वहीं सपा और कांग्रेस के इस बातचीत पर बसपा नेता आकाश आनंद ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

आकाश आनंद ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बुधवार को लिखा कि, ‘मीडिया की रिपोर्ट्स और पार्टी के कुछ साथियों से पता चला है कि कल I.N.D.I. अलायंस की बैठक में कुछ लोग भाजपा से कम और बीएसपी से ज्यादा डरे हुए हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि भाजपा का खौफ दिखाकर वोट लेने वाली गठबंधन की नफरत वाली राजनीति में बीएसपी विश्वास नहीं करती है. क्योंकि इसी तरह एक वक्त कांग्रेस का खौफ दिखाकर कुछ लोग सत्ता पर काबिज हुए थे और उसका खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है.’

‘लोकतंत्र दो दलों की जागीर नहीं’

आकाश आनंद ने आगे लिखा कि, ‘दलित समाज की अनदेखी करने का दम आज किसी राजनीतिक दल में नहीं है. मैं ये भी साफ कर दूं कि बीएसपी दलित समाज के हित में और बाबा साहेब के संविधान की रक्षा करने के लिए, देश के लोकतंत्र को दो दलों की जागीर नहीं बनने देगी. हम लड़ेंगे और संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं.’