UP चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल
साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.
ADVERTISEMENT

Sayed Asim Waqar Joins Congress (Photo Edit By AI)
Sayed Asim Waqar Joins Congress: साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. बता दें यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किया गया. इस मौके पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मौजूद रहे. अब आसिम वकार के कांग्रेस में शामिल होने से यूपी की सियासत में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं.

