मैनपुरी में मूंछों पर ताव देते हुए DSP बोले- 'ये वीडियो अखिलेश यादव को दे देना', कौन हैं ये अधिकारी
मैनपुरी के DSP अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पोस्टमॉर्टम हाउस पर वीडियो बनाने को लेकर नाराज DSP ने कहा- ‘ये अखिलेश यादव को दे देना.’
ADVERTISEMENT

Mainpuri News
Mainpuri DSP Viral Video: उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के वीडियो अक्सर चर्चा में आ जाते हैं. मगर मैनपुरी से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. मैनपुरी में तैनात डीएसपी अशोक सिंह मूंछों पर ताव देते हुए नजर आ रहे हैं. यह वायरल वीडियो मैनपुरी के पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर का बताया जा रहा है.

