लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद फिर अखिलेश यादव की बॉडी को लेकर खूब चर्चा, ये बता चुके हैं फिटेनस का राज

UP News: अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में जाकर गंगा जी में डुबकी लगाई है. इससे पहले उन्होंने हरिद्वार में डुबकी लगाई थी. अब अखिलेश यादव की गंगा स्नान वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. लोग अखिलेश की फिटनेस देखकर एक बार फिर हैरान हैं.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Kumbh, akhilesh yadav kumbh snan, akhilesh yadav news, akhilesh yadav in mahakumbh, Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Kumbh, Maha Kumbh, UP Politics, UP News, Viral News, UP Viral News
Akhilesh Yadav in Maha Kumbh
social share
Google CTA

UP News: समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने आज प्रयागराज महाकुंभ में जाकर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई. सपा की तरफ से अखिलेश यादव की कुछ फोटो ट्वीट की गईं और लिखा गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई. बता दें कि अब अखिलेश यादव की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं. 

दरअसल ये दूसरी बार है, जब सपा मुखिया अखिलेश यादव की गंगा में स्नान करती फोटो वायरल हो रही हैं. जब से ये फोटो सोशल मीडिया पर आई हैं, तभी से लोग एक बार फिर अखलिश यादव की फिटनेस को लेकर चर्चा कर रहे हैं. लोग अखिलेश यादव की फिटनेस देखकर चकित हैं. लोग उनकी बॉडी और फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं. 

पहले भी हो चुकी हैं अखिलेश यादव की फोटो वायरल

दरअसल पिछले दिनों अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के दिन हरिद्वार में गंगा स्नान किया था. इस मौके पर खुद अखिलेश यादव ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उस समय भी अखिलेश यादव की फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई थीं और लोगों ने अखिलेश की फिटनेस की खूब तारीफ की थी. लोग हैरान थे कि आखिर अखिलेश यादव इतने फिट कैसे हैं? 

अब एक बार फिर महाकुंभ में स्नान करते हुए सपा मुखिया की फोटो वायरल हो रही हैं. लोग अखिलेश यादव की बॉडी की तारीफ करते हुए ‘मजबूत बॉडी’ कह रहे हैं और उनकी फिटनेस की काफी तारीफ कर रहे हैं. अब हम आपको अखिलेश यादव की फिटनेस का राज बताते हैं. दरअसल ये राज अखिलेश यादव ने खुद ही बताया है. 

प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए सपा चीफ अखिलेश यादव.

अखिलेश ने ये बताया था अपनी फिटनेस का ये राज

हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद एक शख्स ने अखिलेश यादव से उनकी फिटनेस को लेकर सवाल किया था, जिसकी वीडियो खूब वायरल हुई थी. उस वीडियो में अखिलेश ने अपनी फिटनेस का रात बताते हुए कहा था कि वह मुगदरा भाजते हैं. अखिलेश यादव ने कहा था, ‘मुगदरा भाजता हूं, जो श्री हनुमान जी भांजते थे’    

अब जानिए आखिर क्या होता है मुगदरा?

दरअसल मुगदरा एक पारंपरिक भारतीय व्यायाम उपकरण है. ये आपको पहलवानों और अखाड़ों में आसानी से मिल जाएगा. पहलवान अभ्यास करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. मुगदरा को लकड़ी या धातु से बनाया जाता है. ये भारी गदा जैसा होता है. पहलवान इसे घुमाते हैं और अभ्यास करते हैं. माना जाता है कि मुगदरा भांजने से कंधों, बाजुओं और पीठ की मांसपेशियां को काफी मजबूत मिलती है और फिटनेस अच्छी होती है. कसरत के तौर पर आज भी लोग मुगदरा का इस्तेमाल करते हैं. 

11 बार लगाई महाकुंभ में डुबकी

महाकुंभ में आए अखिलेश यादव ने संगम में 11 बार डुबकी लगाई. बता दें कि ये भी खूब चर्चाओं में आया. पूछा गया कि आखिर 11 बार डुबकी लगाने के पीछे क्या वजह है? इसका जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, बड़े संतों का मानना है कि 11 बार डुबकी लगाना काफी पुण्य का काम है. ये अच्छा माना जाता है. इसलिए उन्होंने 11 बार ही डुबकी लगाई. आपको ये भी बता दें कि अखिलेश यादव के साथ उनका बेटा भी महाकुंभ आया था. इसके बाद अखिलेश इस्कॉन मंदिर भी गए थे. फिलहाल अखिलेश यादव का महाकुंभ दौरा चर्चाओं में बना हुआ है.