आरक्षण को लेकर NDA में रार! अनुप्रिया पटेल के पत्र के बाद संजय निषाद ने भी दिखाई भाजपा को आंख
UP Politics: आरक्षण को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को पत्र लिखा था. अब इस पूरे मामले पर एनडीए के घटक दल निषाद पार्टी के चीफ संजय निषाद का भी बयान सामने आया है. उन्होंने भी आरक्षण के मुद्दे को लेकर बड़ी बात कही है.
ADVERTISEMENT

Sanjay Nishad, CM Yogi Adityanath
UP Politics: आरक्षण के मुद्दे को लेकर अब एनडीए के घटक दलों के अंदर ही घमासान शुरू हो गया है. अपना दल (एस) की प्रमुख और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पत्र के बाद अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार से नाराजगी जताई है. योगी कैबिनेट में मंत्री संजय निषाद ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा है कि जब योगी जी सांसद थे तब वह सदन में मुद्दा उठाते थे कि निषाद समाज को आरक्षण दिया जाए. कहते थे कि निषाद आरक्षण के हकदार हैं. मगर जब पक्ष (सरकार में आने पर) इसपर चर्चा भी नहीं हुई. ऐसे में लोगों को निराशा महसूस होती है.