लेटेस्ट न्यूज़

SP सांसद एसटी हसन बोले- ‘अल्लाह से दुआ करो कि कहीं तुम्हारे मदरसों पर बुल्डोजर न चलने लगे’

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने फिर एक बार बड़ा बयान दिया है. बता दें कि सपा सांसद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने फिर एक बार बड़ा बयान दिया है. बता दें कि सपा सांसद ने मुरादाबाद स्थित कांठ विधानसभा क्षेत्र के सराय खजूर गांव में कहा कि ‘अब अल्लाह से दुआ करो कि कहीं तुम्हारे मदरसों पर बुल्डोजर न चलने लगे, क्योंकि असम में मदरसों पर बुल्डोजर चल रहे हैं, अगर ये निजाम खत्म हो गया तो हम इस्लाम से दूर हो जाएंगे.’ बता दें कि एसटी हसन का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं.