लेटेस्ट न्यूज़

सपा में शिवपाल यादव को मिलने वाली है नई जिम्मेदारी! चाचा से मिलने उनके घर पहुंचे अखिलेश

मुलायम कुनबे में सियासी विरासत को लेकर छिड़ी जंग अब थम चुकी है. शिवपाल यादव और अखिलेश यादव गिले-शिकवे भुलाकर साथ आ चुके हैं. दोनों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

मुलायम कुनबे में सियासी विरासत को लेकर छिड़ी जंग अब थम चुकी है. शिवपाल यादव और अखिलेश यादव गिले-शिकवे भुलाकर साथ आ चुके हैं. दोनों नेता मिशन-2024 में जुट गए हैं. वहीं सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से उनके घर जाकर मुलाकात की. यह मुलाकात शिवपाल को सपा संगठन में जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने की अटकलों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.