लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर: मुकदमा लिखवाना था तो ताजमहल और कुतुबमीनार की चोरी का लिखवाते- आजम खान

रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान के इस्तीफे के बाद हो रहे उपचुनाव में चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है. 27 माह जेल में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान के इस्तीफे के बाद हो रहे उपचुनाव में चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है. 27 माह जेल में रहने के बाद बाहर आए आजम खान भी धीरे-धीरे अपनी फॉर्म में आते जा रहे हैं. रामपुर उपचुनाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने जेल का हाल सुनाकर जेल में कटी एक रात की उजरत में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट की मांग की. साथ ही आजम खान अपने पुराने रंग में भी नजर आए. ज्ञानवापी और नूपुर शर्मा जैसे विवादित मुद्दों से किनारा करते हुए आजम खान अपनी भड़ास रामपुर नवाबों पर निकालने में आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने से भी नही चुके.