लेटेस्ट न्यूज़

रामचरितमानस विवाद: अखिलेश यादव ने पूछा था चौपाई का अर्थ, सीएम योगी ने दिया ये जवाब

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस पर टिप्पणी करके विवादों से घिरे अपने सहयोगी स्वामी प्रसाद मौर्य का बचाव करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस पर टिप्पणी करके विवादों से घिरे अपने सहयोगी स्वामी प्रसाद मौर्य का बचाव करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधानसभा सदन में इस महाकाव्य की एक चौपाई में इस्तेमाल किए गए ‘ताड़ना‘ शब्द की व्याख्या पूछेंगे. अब अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सीएम योगी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. खबर में आगे जानिए सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को क्या जवाब दिया है.

दरअसल, फिरोजाबाद में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा था,

“हमारे मुख्यमंत्री एक संस्थान से निकले हैं और वह योगी हैं. मैं उनसे विधानसभा सदन में यह पूछूंगा कि श्रीरामचरितमानस में जिन पंक्तियों का जिक्र इस वक्त चल रहा है उनमें ताड़ना शब्द का इस्तेमाल किन लोगों के लिए किया गया है और वह किन पर लागू होती है.”

अखिलेश यादव

सीएम योगी ने दिया ये जवाब

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सीएम योगी ने कहा, “मैं उन्हें जवाब दूंगा जब उन्हें मेरे जवाब की जरूरत होगी. जवाब उन्हें देना चाहिए जो जवाब को समझ सकें. अराजकता पैदा करने वालों को क्या जवाब दिया जाए.”

इसके अलावा सीएम योगी ने कहा, “रामचरितमानस का मुद्दा इसलिए उठाया जा रहा है ताकि सरकार ने जो विकास किया है उस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके. जिन लोगों का यूपी के विकास में कोई योगदान नहीं है वह जानबूझकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं. उनकी पहचान का संकट बना हुआ है. इसीलिए अब रामचरितमानस का मुद्दा उठा रहे हैं.”

रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों पर धीरेंद्र शास्त्री ने बोला हमला, देखें Video