लेटेस्ट न्यूज़

अब एक्टिव हुए राजा भैया के पिता, ज्ञानवापी मस्जिद केस को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानिए

Raja Bhaiya News: कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने दिल्ली…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News: कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने दिल्ली में विश्व वैदिक सनातन संघ के संस्थापक/प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन के घर जाकर उनसे मुलाकात की है. तकरीबन 2 घंटे चली इस मुलाकात में वाराणसी के ज्ञानवापी प्रकरण पर चर्चा की गई. राजा भैया के पिता ने विसेन परिवार से चर्चा करने के बाद ज्ञानवापी से संबंधित मुकदमों की पैरवी का दायित्व स्वयं उठाने का निर्णय लिया है. वहीं, उनके इस निर्णय का स्वागत करते हुऐ, विसेन परिवार ने ज्ञानवापी के पैरोकार का दायित्व उदय प्रताप सिंह को सौंपने का फैसला लिया है.