लेटेस्ट न्यूज़

कभी मुर्गी चोर तो कभी भैंस चोर…जब संसद के विशेष सत्र में उठा आजम खान का मुद्दा, सपा सांसद ने कही ये बात

Uttar Pradesh News : देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है. इस सत्र के पहले…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है. इस सत्र के पहले दिन का कार्यवाही पुराने भवन में ही हुई. कल से नई इमारत में संसद भवन की कार्यवाही होगी. वहीं सोमवार को संसद के विशेष सत्र में आजम खान का भी मुद्दा उठा. सोमवार को सपा सांसद डॉ. एसटी हसन को भी बोलने का मौका मिला तो उन्होंने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ की और समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद आजम खान (Azam Khan) का मुद्दा भी उठाया.

जब संसद में उठा आजम खान का मुद्दा

सपा सांसद एसटी हसन ने विशेष सत्र में कहा कि, ‘हमने 17वीं लोकसभा में बहुत सी नकारात्मक चीजें भी देखीं. आजम खां साहब हमारे साथी थे. वह देश के नेता हैं लेकिन ऐसे-ऐसे आरोप में फंसाया गया. कहीं मुर्गी चोर, कहीं भैंस चोर के इल्जाम लगाकर उन्हें आज भी टॉर्चर किया जा रहा है. जब हमने अपने संरक्षक से शिकायत की तो अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि हमने अध्यक्ष जी को भी असहाय पाया. हमने पीएम से मिलने की कोशिश की लेकिन टाइम नहीं मिला’

सपा सांसद ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन ने संसद के विशेष सत्र में कहा कि, ‘मैंने सदन का शेप देखा तो बापू का रंग-बिरंगा गुलदस्ता याद आ गया जहां हर धर्म के लोग, हर जाति के लोग, हर भाषा बोलने वाले लोग, हर रंग के लोग मौजूद थे. उस गुलदस्ते की खूबसूरती मैंने इस संसद के अंदर देखी. लेकिन देश में किसी को हिजाब से परेशानी होने लगी, किसी को नमाज तो किसी को मस्जिद से परेशानी होने लगी. उन्होंने पूछा कि क्या ये वही बापू का देश है’