राजभर का सपा प्रमुख पर हमला, बोले- ‘अखिलेश खुद चाचा शिवपाल को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते’
UP Political News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी से अपना गठबंधन खत्म करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी…
ADVERTISEMENT

UP Political News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी से अपना गठबंधन खत्म करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) अब लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) पर तीखा प्रहार कर रहे हैं. यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार पर हमला करने वाले राजभर अब मीडिया से बातचीत में योगी सरकार को घेरने की बजाए अखिलेश को निशाने पर ले रहे हैं. बता दें कि मंगलवार को यूपी तक से बातचीत के दौरान भी राजभर ने सपा और उसके मुखिया पर तंज कसा.