लेटेस्ट न्यूज़

फतेहपुर: ‘चाचा और भतीजे में बड़ी है लड़ाई’ -राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की पार्टी सुभासपा ने यूपी में होने जा रहे उपचुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की पार्टी सुभासपा ने यूपी में होने जा रहे उपचुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी से भी सुभासपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है. वहीं रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर फिरोजाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे. यहां उन्होंने उप चुनाव के साथ-साथ कई मुद्दों पर बात की. यहां उन्होंने यूपी तक से बात करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा.