UPTak Baithak Logo

मुजफ्फरनगर महापंचायत: कौन हैं गुलाम मोहम्मद जौला, जिन्हें लेकर BJP नेताओं ने उठाए सवाल

5 सितंबर को मुजफ्फनगर में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. किसान आंदोलन का चेहरा बने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

5 सितंबर को मुजफ्फनगर में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. किसान आंदोलन का चेहरा बने और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत ने महापंचायत के मंच से केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा, तो आंदोलन के राजनीतिक असर को लेकर तमाम चर्चाएं शुरू हो गईं. इस बीच एक किसान नेता गुलाम मोहम्मद जौला का नाम भी चर्चाओं का केंद्र बिंदु बना है. मुजफ्फरनगर से बीजेपी सांसद संजीव बलियान और बुढ़ाना से बीजेपी विधायक उमेश मलिक ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए महापंचायत में गुलाम मोहम्मद जौला को मंच देने पर सवाल उठाए हैं.