आगरा में ADA बना रहा नई टाउनशिप अटलपुरम, पहले चरण में सिर्फ 637 प्लॉट, स्टेप-बाइ-स्टेप जानें इन्हें खरीदने का तरीका
ADA Atalpuram Township: आगरा में ADA की नई टाउनशिप 'अटलपुरम' में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका! पहले चरण में 637 प्लॉट के लिए ऑनलाइन आवेदन, लॉटरी से होगा आवंटन. जानें पूरी प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

ADA Atalpuram Township News
ADA Atalpuram Township Update:आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की ओर से एक खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि ADA ने नई टाउनशिप अटलपुरम में प्लॉट खरीद की प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्लॉट का आवंटन खुली लॉटरी के जरिए होगा. आवेदन केवल ऑनलाइन जनहित पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. यह योजना सभी आय वर्ग के लोगों के लिए है. ADA उपाध्यक्ष एम अरुणमोली ने बताया कि टाउनशिप का ब्रोशर छपने के लिए भेज दिया गया है और अगले 10 दिनों में सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. शासन से लॉन्चिंग की तारीख तय होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.