लेटेस्ट न्यूज़

बाढ़ के खतरे के बीच देवरिया 40 दिनों से करता रहा PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह का इंतजार, नहीं पहुंचे तो अब ये हुआ 

UP News: पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह का ट्रांसफर बिजनौर से देवरिया कर दिया गया था. वह 2012 बैच के पीसीएस हैं. अब उनका मामला चर्चाओं में आ गया है.

ADVERTISEMENT

PCS Arvind Kumar Singh, Deoria, Bijnor, Deoria news, Deoria news, pcs arvind kumar singh suspended, up news, up viral news, पीसीेएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, देवरिया, बिजनौर, यूपी न्यूज
PCS Arvind Kumar Singh
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह के खिलाफ एक्शन ले लिया है. योगी सरकार ने PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल पिछले दिनों यूपी सरकार ने अरविंद कुमार सिंह का ट्रांसफर बिजनौर से देवरिया कर दिया था. वहां ADM वित्त एवं राजस्व पद पर अरविंद सिंह को ज्वाइंन करना था. मगर अधिकारी ने अभी तक देवरिया में ज्वाइनिंग नहीं की, जिसके बाद अब योगी सरकार ने ये एक्शन ले लिया है.