मुस्लिमों से जुड़ी कुछ परम्पराओं की आलोचना करने वाले चर्चित यूट्यूबर सलीम का गला ही रेत डाला! किसपर लगे उन्हें काटने के आरोप?
Attack on Saleem Wastik: गाजियाबाद के लोनी में चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ है. कार्यालय में घुसकर हेलमेट पहने हमलावरों ने गर्दन और पेट पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए. गंभीर हालत में सलीम दिल्ली के GTB अस्पताल में भर्ती हैं.
ADVERTISEMENT

Saleem Wastik
Attack on Saleem Wastik: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला किया गया. बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने सलीम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए. फिलहाल सलीम दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं. सलीम के बेटे ने इस हमले के पीछे साजिश का आरोप लगाते हुए स्थानीय नेताओं सहित 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है.