लेटेस्ट न्यूज़

आगरा एनकाउंटर में मारा गया बदमाश पवन उर्फ कल्लू...20 मिनट तक होती रही ताबड़तोड़ फायरिंग

Agra Crime News:आगरा में यूपी एसटीएफ और पुलिस ने 50,000 के इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. 20 मिनट चली इस मुठभेड़ में 2016 में लूटी गई सरकारी पिस्टल बरामद हुई है.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
google news

Agra Crime News: हत्या, रंगदारी और लूट का मास्टरमाइंड पवन उर्फ कल्लू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्लू आगरा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. घेराबंदी के दौरान कल्लू ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. लगभग 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में कल्लू मारा गया. जबकि एसटीएफ का एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है. इस एनकाउंटर की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बदमाश के पास से साल 2016 में नोएडा के एक सिपाही से लूटी गई सरकारी पिस्टल बरामद हुई है.