लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह की पहली पुण्यतिथि: सैफई पहुंच अखिलेश यादव ने अपने पिता को याद कर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की मंगलवार यानी आज प्रथम पुण्यतिथि का कार्यक्रम…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की मंगलवार यानी आज प्रथम पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर समाधि स्थल पर मंच और पंडाल सजाया गया. हजारों की संख्या में अलग-अलग जिलों से समाजवादी पार्टी के समर्थक, मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह ने सुबह घर पर हवन पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उसके बाद समाधि स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की. दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह, प्रोफेसर रामगोपाल, धर्मेंद्र यादव और परिवार के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में पहुंचे.

विभिन्न तरीके से मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए मंच से उनके गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन व्रत रखकर नेताजी को याद किया.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

“भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे नेताजी के विचारों ने और उनके संघर्षों ने कमजोर और वंचितों को समाज से जो अपेक्षित लोग थे, उनको लड़ने की ताकत दी और सत्ता के दरवाजे तक पहुंचाया. जिस तरह का आतंक फैला हुआ है, उसमें आज सभी लोग उनको याद कर रहे हैं. हम सभी मिस कर रहे हैं कि नेताजी के रहते इस तरह की बात कभी नहीं हो सकती थी. समाजवादी पार्टी उनके विचारों पर चलकर जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ संघर्ष अवश्य करेगी.”

वहीं, अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और नेताजी को याद कर लिखा, “जो बसते हैं दिल में लोगों के वो जाकर भी कहीं चले जाते हैं, आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि!”