लेटेस्ट न्यूज़

टीवी की नागिन पर फिदा हुए पवन सिंह! पावरस्टार ने प्रियंका चाहर चौधरी को दिया बड़ा ऑफर

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो ‘राइजिंग फॉल सीजन 2’ में अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी को भोजपुरी फिल्म, गाने और वेब सीरीज में साथ काम करने का ऑफर दिया. शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh and Priyanka Chahar
Pawan Singh and Priyanka Chahar
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह इन दिनों एक रियलिटी शो में दिए गए बड़े ऑफर को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में रियलिटी शो 'राइजिंग फॉल सीजन 2' में बतौर मेहमान पहुंचे पवन सिंह ने टीवी की मशहूर 'नागिन' फेम अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी को भोजपुरी फिल्म, गाने और वेब सीरीज में एक साथ काम करने का शानदार ऑफर दिया है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

शो में पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री

शो के लेटेस्ट एपिसोड में पवन सिंह बेसमेंट में प्रतियोगियों के बीच एक अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उनके आते ही उनका बेहद चर्चित गाना 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' बजा जिसके बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया और उन्होंने प्रतियोगियों के साथ जमकर मस्ती की. इस दौरान बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप भी वहां मौजूद थे जिन्होंने प्रियंका को लेकर एक मजेदार सुझाव दिया कि उन्हें किसी दमदार 'रंगदारी' वाले गाने में होना चाहिए.

प्रियंका चाहर चौधरी को मिला भोजपुरी प्रोजेक्ट का ऑफर

बातचीत के दौरान जब पवन सिंह को पता चला कि प्रियंका को एक्टिंग की दुनिया में 5-6 साल हो चुके हैं तो उन्होंने भोजपुरी अंदाज में पूछा 'हमरे साथ एक काम करबू?' अभिनेत्री ने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह जरूर काम करेंगी और यह उनके लिए 'सोने पर सुहागा' होगा.

बातचीत के दौरान जब प्रियंका ने खेसारी लाल यादव के साथ काम करने का अनुभव साझा किया तो पवन सिंह के चेहरे के भाव काफी दिलचस्प नजर आए.

पवन सिंह का 36 साल का लंबा सफर और संघर्ष

प्रियंका ने जब पवन सिंह से उनके म्यूजिकल करियर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में लगभग 36 साल हो चुके हैं. महज 6 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना पहला गाना गाया था. पवन सिंह ने स्पष्ट किया कि आज उन्हें जो स्टारडम और शोहरत हासिल है, वह रातों-रात नहीं बल्कि वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद मिली है.

ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में यूट्यूबर मनीष कश्यप का बड़ा खुलासा, 21 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर कहा-शो से बाहर जाने पर होगी नाराजगी