लेटेस्ट न्यूज़

रियलिटी शो में यूट्यूबर मनीष कश्यप का बड़ा खुलासा, 21 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर कहा-शो से बाहर जाने पर होगी नाराजगी

यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड 21 साल की हैं. अब फैंस उनकी शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Manish Kashyap
Manish Kashyap
social share
Google CTA

चर्चित यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप इन दिनों अपने बयानों और रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में अपनी निजी जिंदगी को लेकर किए गए खुलासों के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं. शो के दौरान अपने अलग-अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे मनीष कश्यप ने पहली बार अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की है. उन्होंने शो के भीतर अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए यह राज खोला है कि उनकी 21 साल की एक गर्लफ्रेंड है जिसके बाद से राजनीतिक और सोशल मीडिया गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

शो के दौरान मनीष कश्यप ने खोला अपनी निजी जिंदगी का राज

मनीष कश्यप से अक्सर यह सवाल पूछा जाता था कि वह कब शादी करेंगे और उनकी जिंदगी में कोई है या नहीं. इन सवालों को वह अमूमन हंसकर टाल दिया करते थे. 'राइज एंड फॉल' शो के दौरान मनीष ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है जिसकी उम्र 21 साल है. उन्होंने यह भी मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह शो में यह सब देख रही होंगी तो बाहर निकलने पर उनसे काफी नाराज भी हो सकती हैं.

क्या जल्द शादी करेंगे मनीष?

मनीष कश्यप ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम, वह कहां रहती हैं, क्या करती हैं या कैसी दिखती हैं, इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है और उनकी पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा है. जिस बेबाकी से उन्होंने अपने रिश्ते की बात स्वीकार की है, उसके बाद से फैंस के बीच यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या शो से बाहर आने के बाद वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

यूट्यूबर से राजनीतिक सफर तक का सफर

गौरतलब है कि मनीष कश्यप बिहार के एक जाने-माने यूट्यूबर हैं जो मुखर होकर जनता के मुद्दे उठाते रहे हैं. इसके अलावा वह 'जन सुराज' पार्टी से भी जुड़े रहे हैं और पार्टी के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि उन्हें उसमें सफलता नहीं मिली थी.

इन दिनों वह 'राइज एंड फॉल' शो में अपने खेल और बयानों से लगातार चर्चा बटोर रहे हैं. अब देखना यह होगा कि शो से बाहर आने के बाद मनीष कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आगे क्या खुलासे करते हैं.

ये भी पढ़ें: हीरोइन को छूने में हाथ कांपते थे... अक्षरा से माफी के बाद पवन सिंह ने प्यार पर कह दी ये बात