लेटेस्ट न्यूज़

मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर मायावती ने कसा तंज, ‘कांग्रेस को बुरे दिन में याद आते हैं दलित’

UP Political News: कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में नया अध्यक्ष मिला तो यूपी में बहुनज समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती को तंज कसने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में नया अध्यक्ष मिला तो यूपी में बहुनज समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती को तंज कसने का मौका भी मिल गया. मायावती ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव पर कहा है कि कांग्रेस अच्छे दिनों में गैर दलितों को याद रखती है और बुरे दिनों में उसे दलित याद आते हैं. आपको बता दें कि बुधवार को वोटों की काउंटिंग के बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे विजेता घोषित किए गए. 80 साल के खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया. खड़गे को 7,897 वोट मिले और थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए.