लेटेस्ट न्यूज़

जन्मदिन विशेष: छोरियां छोरों से कम हैं के? जब मायावती ने पिता को समझाई थी ये बात

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती आज यानी 15 जनवरी को अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की पूर्व…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती आज यानी 15 जनवरी को अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती का जीवन कई तरह के उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. जहां एक तरफ उनकी कहानी किसी आम व्यक्तित्व के राजनीतिक शख्सियत बन जाने के बाद के बदलावों को बखूबी बयां करती है, वहीं दूसरी तरफ उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से भेदभाव की उस चिंताजनक हकीकत को सामने रखते हैं, जो समाज में आज भी बरकरार है.