गोला उपचुनाव: अखिलेश यादव ने लगाए थे BJP MLA पर आरोप, अब रोमी साहनी ने दिया जवाब
गोला में होने वाले उपचुनाव (Gola By Election) को लेकर इस समय उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सियासत गरमा रही है. गोला विधानसभा सीट पर…
ADVERTISEMENT

गोला में होने वाले उपचुनाव (Gola By Election) को लेकर इस समय उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सियासत गरमा रही है. गोला विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है. उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पलिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रोमी साहनी पर उपचुनाव में रुपए बांटने का आरोप लगाया है. इसी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसकी लिखित शिकायत भी की है. अब इस मामले पर यूपी तक ने पलिया विधानसभा से भाजपा विधायक रोमी साहनी से खास बातचीत की है.
