लेटेस्ट न्यूज़

घोसी उपचुनाव रिजल्ट 2023: सपा के राजीव राय बोले- सुधाकर सिंह 30 हजार वोटों से जीतेंगे

Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव की आज यानी शुक्रवार को मतगणना जारी है. इस बीच चुनावी रुझान भी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव की आज यानी शुक्रवार को मतगणना जारी है. इस बीच चुनावी रुझान भी आने शुरू हो गए हैं. शुरूआती रुझानों के अनुसार सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह फिलहाल भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं. शुरूआती रुझानों में भाजपा को झटका मिला है. बता दें कि चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं. इस बीच सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय ने यूपी तक से खास बातचीत में दावा करते हुए कहा है कि घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे.