लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी, रामपुर के साथ ही साथ खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

Khatauli by election schedule: मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दिन ही खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे. चुनाव आयोग…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Khatauli by election schedule: मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दिन ही खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने खतौली विधानसभा सीट पर भी 5 दिसंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग का ऐलान किया है. यहां पर भी नतीजे 8 दिसंबर को ही सामने आएंगे. आपको बता दें कि बीजेपी विधायक विक्रम सैनी के अयोग्य घोषित होने के बाद से खतौली विधानसभा सीट भी खाली हो गई है. मैनपुरी लोकसभा सीट जहां मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है, तो वहीं आजम खान को सजा मिलने के बाद रामपुर विधानसभा सीट भी खाली है.