लेटेस्ट न्यूज़

देर रात सैफई पहुंचे अखिलेश, आज मैनपुरी-रामपुर के लिए घोषित करेंगे कैंडिडेट? BJP भी तैयार!

Mainpuri, Rampur by election news: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है और इसकी वजह बना है मैनपुरी लोकसभा सीट और…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mainpuri, Rampur by election news: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है और इसकी वजह बना है मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट का चुनाव. समाजवादी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसके अलावा हेट स्पीच में सजा मिलने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता भी खत्म हो गई है और रामपुर सीट खाली हो गई है. हालांकि अभी तक यूपी में किसी बड़े राजनीतिक दल ने इन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है. वैसे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सोमवार देर रात सैफई पहुंच गए हैं. ऐसी संभावना है कि मैनपुरी और रामपुर के लिए प्रत्याशियों का आधिकारिक ऐलान हो सकता है.