लेटेस्ट न्यूज़

दीपक ने संघमित्रा पर लगाया चुनाव आयोग से शादी की बात छिपाने का आरोप, एफिडेविट में क्या है?

बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद संघमित्रा मौर्य फिर एक बार विवादों में फंसती नजर आ रही हैं. दरअसल, दीपक कुमार स्वर्णकार नामक शख्स ने संघमित्रा मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Sanghmitra Maurya News: बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद संघमित्रा मौर्य फिर एक बार विवादों में फंसती नजर आ रही हैं. दरअसल, दीपक कुमार स्वर्णकार नामक शख्स ने संघमित्रा मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वहीं, दीपक ने यह भी दावा किया है कि 2019 के जनवरी में महीने में संघमित्रा ने उनसे शादी की थी. दीपक ने आरोप लगाते हुए कहा कि संघमित्रा ने 2019 में लोकसभा चुनाव के वक्त चुनाव आयोग को जो एफिडेविट दिया था उसमें उन्होंने विवाहित होने की बात का उल्लेख नहीं किया था. इस बीच यूपी तक ने संघमित्रा द्वारा दायर किए गए एफिडेविट के पन्नों को खंगाला, उससे हमें जो जानकारी हासिल हुई उसे आप खबर में आगे जानिए.

संघमित्रा के एफिडेबिट से क्या पता चला?

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त संघमित्रा ने जो एफिडेविट दायर किया था उसमें उन्होंने अपने नाम के बाद अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का उल्लेख किया है. वहीं, अपना पता विपुल खंड, गोमती नगर, लखनऊ बताया था.

 

इसके अलावा, पति के बैंक खाते, आय का स्त्रोत जैसे कॉलम में संघमित्रा ने इसकी जानकारी ‘लागू नहीं’ के रूप में दी थी. वहीं, आपको यह भी बता दें कि इस मामले में अब तक संघमित्रा और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का कोई बयान सामने नहीं आया है.

दीपक ने और क्या-क्या कहा?

दीपक के अनुसार, “मेरी शादी संघमित्रा मौर्य से 3 जनवरी, 2019 को लखनऊ में बौद्ध रीति रिवाज से हुई थी. ये शादी परिवार की जानकारी में हुई थी, कहीं से कुछ छिपा हुआ नहीं है. हम 2019 से पहले साथ रह रहे थे और 19 में शादी हुई. हम 2021 तक साथ रहे उसके बाद सारा विवाद उनकी तरफ से हुआ है. इसलिए मुझे कोर्ट आना पड़ा है.”

उन्होंने आगे कहा, “इस दौरान मेरे ऊपर कई जानलेवा हमले हुए जिसके बारे में मैंने कोर्ट में बता रखा है. 6 दिसंबर को अब सुनवाई है और सभी आरोपियों को तलब किया गया है.”