लेटेस्ट न्यूज़

राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कस भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कही ये बात

UP Political News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यूपी तक से बातचीत में कई अहम बातें…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यूपी तक से बातचीत में कई अहम बातें कही हैं. भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसा है. चौधरी ने कहा कि ‘कांग्रेस कंफ्यूज है. राहुल गांधी अगर अखंड भारत की कल्पना करते हैं, तो उनको अपनी भारत जोड़ो यात्रा लाहौर, पेशावर और ढाका से शुरू करनी चाहिए.’ इसके अलावा, चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा है.