लेटेस्ट न्यूज़

खतौली विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन का प्रत्याशी RLD के सिंबल पर लड़ेगा इलेक्शन: जयंत चौधरी

मंगलवार को बागपत पहुंचे राज्यसभा सांसद और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने खतौली विधानसभा उपचुनाव पर बयान देते हुए कहा कि गठबंधन का…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

मंगलवार को बागपत पहुंचे राज्यसभा सांसद और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने खतौली विधानसभा उपचुनाव पर बयान देते हुए कहा कि गठबंधन का प्रत्याशी आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ेगा.

जयंत ने कहा कि पूर्व में भी खतौली सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी ही आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था. इस बार खतौली की जनता को एक बार फिर मौका मिला है और उम्मीद है कि जनता पॉजिटिव सोच के व्यक्ति को चुनेगी.

इसके साथ ही उन्होंने मैनपुरी और रामपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर को लेकर कहा कि वहां गठबंधन का प्रत्याशी सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेगा. उन्होंने बताया कि आरएलडी कार्यकर्ता उपचुनाव में मेहनत करेगा.

अपर्णा यादव के बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर जयंत ने कहा कि जब डिक्लेयर होगा तब बात सामने आएगी. संभावनाओं पर में बात नहीं करता. उन्होंने मैनपुरी के राजनीतिक इतिहास की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैनपुरी का अपना राजनीतिक इतिहास है और उम्मीद है कि लोग उसी पर कायम रहेंगे.

बता दें कि मंगलवार को जयंत चौधरी बागपत के कंडेरा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने एक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया. साथ ही जयंत ने खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और सुविधाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि छोटे राज्य पंजाब, उत्तराखंड ,दिल्ली हमसे ज्यादा मेडल लेकर आ रहे हैं, जबकि यूपी में सुविधाओं के अभाव में हमारे खिलाड़ी पिछड़ रहे हैं.

गौरतलब है कि मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दिन ही खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने खतौली विधानसभा सीट पर भी 5 दिसंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग का ऐलान किया है. यहां पर भी नतीजे 8 दिसंबर को ही सामने आएंगे.

आपको बता दें कि बीजेपी विधायक विक्रम सैनी के अयोग्य घोषित होने के बाद से खतौली विधानसभा सीट भी खाली हो गई है. मैनपुरी लोकसभा सीट जहां मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है, तो वहीं आजम खान को सजा मिलने के बाद रामपुर विधानसभा सीट भी खाली है.

जयंत चौधरी ने किया ट्वीट- ‘BJP विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द’, इधर सैनी ने कही ये बात