लेटेस्ट न्यूज़

आजम खान को झटका, अब बेटे अब्दुल्ला की विधायकी गई, स्वार टांडा सीट पर भी होगा उपचुनाव

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेताओं में से एक रहे आजम खान (Azam Khan) को एक बार फिर करारा झटका लगा है. अब आजम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेताओं में से एक रहे आजम खान (Azam Khan) को एक बार फिर करारा झटका लगा है. अब आजम खान के बेटे और स्वार टांडा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam Khan) की विधानसभा सीट भी रिक्त घोषित कर दी गई है. बता दें कि विधानसभा सचिवालय की तरफ से इसको लेकर एक अधिसूचना भी जारी की गई है. इस से एक बार फिर यूपी में उपचुनाव की आहट सुनाई देने लगी है. माना जा रहा है कि जल्द ही चुनाव आयोग अब स्वार टांडा सीट पर उपचुनाव कराएगा.