केशव मौर्य के बाद यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- संगठन सरकार से बड़ा
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के बाद अब यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मानना है कि संगठन…
ADVERTISEMENT

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के बाद अब यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मानना है कि संगठन सरकार से बड़ा होता है. हालांकि केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भूपेंद्र चौधरी के नाम के ऐलान के बाद इस बयान से यू-टर्न लेते हुए दिखाई दिए हैं. प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पहले ट्विट कर कहा- ‘संगठन सरकार से बड़ा’. वहीं प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी कार्यक्रम में केशव मौर्य ने कहा संगठन और सरकार रथ के दो पहियों के समान. यानी एक के बिना दूसरे का चलना मुश्किल.