उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के 3044 से ज्यादा पद सृजित करने का फैसला किया है. योगी सरकार के इस निर्णय के बाद PAC और नागरिक पुलिस में पिछले कई सालों से एक ही पद पर काम कर रहे जवानों को पदोन्नति के कई मौके मिलेंगे. योगी सरकार के इस निर्णय के चलते कॉन्स्टेबल के 3040 और हेड कॉन्सेटबल के 1489 पदों को खत्म किया गया है. इनकी जगह अब सशस्त्र पुलिस में इंस्पेक्टर के 45 और सब इंस्पेक्टर के 2999 पद रहेंगे. सरकार की तरफ से बताया गया है कि PAC और नागरिक पुलिस में पदोन्नति के लिए सभी को समान मौके देने के लिए यह फैसला लिया गया.