उत्तर प्रदेश के किसान अब जल्द ही सरकार को गाय और भैंस का गोबर बेच सकेंगे. आपको बता दें कि योगी सरकार गाय और भैंस का गोबर खरीदने की योजना बना रही है. खबर के अनुसार, गोबर की कीमत डेढ़ रुपये किलो रखी गई है. पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि सरकार जल्द ही गोबर की खरीद शुरू करने वाली है. पशुधन मंत्री के अनुसार, “इससे किसानों को लाभ होगा.”