देवबंद में पुलिस ने शुक्रवार को एक अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. अवैध तमंचा फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 10 अवैध तंमचे, 5 मस्कट बंदूक, कारतूस और बंदूक की बॉडी के साथ-साथ हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं. एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपी मुस्तकीम के नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है, और वो इन हथियार को कहां बेच चुका है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. एसएसपी आकाश तोमर ने इस गुडवर्क को अंजाम देने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है.