आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक और ‘आरएसएस’ का गठन हो गया है. बता दें कि सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी प्रचार और रैलियों के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना (आरएसएस) का गठन किया है. टी-शर्ट के बीच में राजभर महाराजा सुहेलदेव की तस्वीर और ‘आरएसएस’ बोल्ड लेटर में लिखा दिख रहा है. बता दें कि पूर्वांचल में सुभासपा का अच्छा वोटबैंक माना जाता है. इस इलाके में 18-20% राजभर समुदाय के लोग हैं, जो चुनाव में किसी का भी खेल बिगाड़ और बना सकते हैं.